बरेली में तैनात महिला इंस्पेक्टर पर आय से अधिक संपत्ति का केस, करोड़ों की संपत्तियों का खुलासा
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के बरेली में तैनात महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान और उनके व्यवसायी पति सुरेश कुमार यादव उर्फ शेखर की 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का पर्दाफाश हुआ है। यह संपत्ति उनकी घोषित आय से कहीं अधिक बताई जा रही है। मेरठ के मेडिकल थाने में 3 जून को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण संगठन, मेरठ में तैनात इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार की रिपोर्ट के आधार पर की गई।
जांच में सामने आया आय से अधिक संपत्ति का मामला
नरगिस खान की गिनती समाजवादी पार्टी शासनकाल के प्रभावशाली अधिकारियों में होती थी। उनकी पोस्टिंग कई अहम थानों में रही है। वर्तमान में वे बरेली में विशेष अनुसंधान विभाग (सहकारिता प्रकोष्ठ) में तैनात हैं। जांच एजेंसियों को उनके और उनके पति के नाम पर बड़ी संख्या में महंगी संपत्तियाँ और वाहन मिले हैं, जिनका उनकी आय के स्रोत से मेल नहीं बैठता।

यह पहला मामला नहीं है जब यह दंपती विवादों में आया हो। साल 2021 में नरगिस खान और उनके पति को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था। उन पर डिप्टी लेबर कमिश्नर से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
अब तक की गई बड़ी संपत्तियों की पहचान
- मेरठ शास्त्रीनगर में ए 36/4, ए ब्लॉक में 640 गज की कोठी, नरगिस खान व सुरेश कुमार यादव के नाम पर, कीमत लगभग 05 करोड़ रुपये।
- जिला मेरठ लोहिया नगर में बी-377 एक प्लॉट, नरगिस खान के नाम पर, कीमत लगभग 50 लाख रुपये।
- मेरठ रक्षापुरम में मकान नंबर-4/97. सुरेश कुमार यादव के नाम पर, कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये।
- जनपद मेरठ में गढ़ रोड पर नंदनी बार व रेस्टोरेंट तथा आठ दुकानें, सुरेश कुमार यादव के नाम पर, कीमत 10 करोड़ रुपये।
- मेरठ लालकुतीं में आठ दुकानें, सुरेश कुमार यादव के नाम पर, कीमत लगभग 02 करोड़ रुपये।
- मेरठ सूर्यनगर में 05 दुकानें, सुरेश कुमार यादव के नाम पर, कीमत 1.5 करोड़ रुपये।
- करीब तीन करोड़ कीमत की नरगिस खान के घर में लग्जरी कारें है।
- तीन पेट्रोल व डीजल टैंकर व 07 मोबाइल टैंकर, सुरेश कुमार यादव के नाम पर, कीमत लगभग 03 करोड़ रुपये।
- गाजियाबाद वसुंधरा में 01 पलैट, सुरेश कुमार यादव के नाम पर, कीमत लगभग 40 लाख रुपये।
- नोएडा में 02 फ्लैट सुरेश कुमार यादव व नरगिस खान के नाम पर, कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये।
- नोएडा सेक्टर-18 में जस्ट बार, सुरेश कुमार यादव के नाम पर, कीमत लगभग 03 करोड़ रुपये।
- जनपद अमरोहा में कस्बा गजरौला में 10,000/- वर्ग गज का एक प्लॉट, सुरेश कुमार यादव व नरगिस खान के नाम पर, कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये।
- बरेली बदायूं-रोड भमोरा में एक पैट्रोल पम्प, मारिया सर्विस स्टेशन, (इंडियन ऑयल) सुरेश कमार यादव के नाम पर, कीमत लगभग 05 करोड़ रूपये।
- बरेली मोमदी शाहजहांपुर में पेट्रोल पंप कुमार फिलिंग स्टेशन कीमत लगभग 02 करोड़ रुपये।
- लखनऊ में एक पूरा नंदनी अर्पाटमेंट सुरेश कुमार यादव के नाम पर, फीमत लगभग 05 करोड़ रुपये।
- लखनऊ अलीगंज में एक फ्लैट यश अर्पाटमेंट में, सुरेश कुमार यादव के नाम पर, कीमत लगभग 80 लाख रुपये।
- कानपुर देहात में भोगनीपुर में पेट्रोल पंप नंदनी फ्यूल सेंटर सुरेश कुमार यादव के नाम पर, कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये।
- जनपद कानपुर देहात तहसील-भोगनीपुर में दो बीघा का, नंदनी फार्म हाऊस व गेस्ट हाऊस, सुरेश कुमार यादव के नाम पर कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये।
- कानपुर देहात तहसील-भोगनीपुर, ग्राम-सराय में ढाई बीघा जमीन सुरेश कुमार यादव के नाम पर, कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये।
- जनपद कानपुर देहात तहसील-भोगनीपुर, नथुआपुर में दो बीघा जमीन, सुरेश कुमार यादव के नाम पर, कीमत लगभग 80 लाख रुपये।
- कानपुर देहात में परैरापुर में डेढ़ बीघा जमीन, सुरेश कुमार यादव के नाम पर, कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये।
- जनपद कानपुर देहात में हलधरपुर में डेढ़ बीघा जमीन सुरेश कुमार यादव के नाम पर, कीमत लगभग 90 लाख रूपये।
- कानपुर देहात मोहम्मदपुर में 8 बीघा जमीन सुरेश कुमार यादव के नाम पर, कीमत लगभग 04 करोड़ रूपये।
- जनपद कानपुर देहात, परैरापुर में 18 बीघा जमीन नरगिस खान व सुरेश कुमार यादव ने एक SC व्यक्ति से खरीदी, कीमत लगभग 09 करोड़ रुपये।
- कानपुर देहात मोहम्मदपुर में 16 बीघा जमीन नरगिस खान ने अपने बेटे वेदान्त व सुरेश कुमार यादव के नाम पर खरीदी है। कीमत लगभग 07 करोड़ रुपये।
- देहरादून डालनवाला में दो फ्लैट सुरेश कुमार यादव के नाम पर, कीमत लगभग 40 लाख रुपये।

नरगिस खान की विवादों से पुरानी नजदीकी रही है। 1999 में जब वे पहली बार मेरठ महिला थाने की प्रभारी बनीं, तब एक महंगी गाड़ी खरीदने पर उन्हें SSP द्वारा जांच का सामना करना पड़ा और पद से हटाया गया था। इसके बाद वे सुरेश कुमार यादव के संपर्क में आईं, जिनकी सपा शासन में अच्छी पकड़ बताई जाती है। वर्ष 2021 में गाजियाबाद में रिटायर्ड उप श्रम आयुक्त की पत्नी उमा देवी ने नरगिस खान, उनके पति और परिजनों के खिलाफ 1.72 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।

आगे की कार्रवाई क्या होगी?
सूत्रों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए अब जांच को एंटी करप्शन यूनिट या सतर्कता विभाग को सौंपे जाने की संभावना है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो नरगिस खान को निलंबन, विभागीय जांच और संपत्ति जब्त जैसे सख्त कदमों का सामना करना पड़ सकता है। मेरठ रेलवे स्टेशन से एक बच्ची को भिखारी गैंग को सौंपे जाने के मामले में भी नरगिस खान को निलंबित किया गया था, जिससे उनकी छवि पहले से ही सवालों के घेरे में है।
Also Read: ‘मास्टर बनने की चाहत अब सजा बन गई’ शिक्षक भर्ती की मांग पर डीएलएड अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन

