NEET UG पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, लातूर से RCC कोचिंग संचालक गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने NEET UG प्रश्नपत्र लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के लातूर स्थित रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस (RCC) के संस्थापक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों के अनुसार, रविवार को की गई तलाशी के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से मेडिकल प्रवेश परीक्षा का लीक प्रश्नपत्र बरामद हुआ, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

CBI का आरोप है कि शिवराज मोटेगांवकर NEET UG प्रश्नपत्र लीक करने और उसे प्रसारित करने वाले संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य था।
जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर 23 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली NEET UG परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र और उसके उत्तर हासिल कर लिए थे। आरोप है कि उसने यह प्रश्नपत्र कई लोगों तक पहुंचाए थे।

