केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, रसोई गैस सप्लाई से हटाया इमरजेंसी कंट्रोल

National News: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक गैस (Natural Gas) की सप्लाई और आवंटन को लेकर लागू किए गए इमरजेंसी कंट्रोल को वापस लेने का फैसला किया है। इस निर्णय के बाद अब गैस की आपूर्ति फिर से सामान्य व्यवस्था के तहत होगी। सरकार ने यह कदम मौजूदा समय में गैस की उपलब्धता और आपूर्ति की बेहतर स्थिति को देखते हुए उठाया है।

इसी साल मार्च में सरकार ने संभावित गैस संकट को देखते हुए विशेष प्रावधान लागू किए थे, जिनके तहत प्राकृतिक गैस (Natural Gas) के आवंटन और सप्लाई पर केंद्र का सीधा नियंत्रण था। अब हालात सामान्य होने के बाद इन अस्थायी नियमों को समाप्त कर दिया गया है।

क्यों लागू किया गया था इमरजेंसी कंट्रोल?

सरकार ने मार्च 2026 में यह व्यवस्था इसलिए लागू की थी ताकि यदि Natural Gas की कमी हो, तो उर्वरक उद्योग, CNG-PNG, बिजली उत्पादन और अन्य आवश्यक क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जा सके।

इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि किसी भी संभावित संकट का असर आम उपभोक्ताओं और जरूरी सेवाओं पर कम से कम पड़े।

अब क्यों हटाया गया नियंत्रण?

सरकार के मुताबिक, फिलहाल देश में प्राकृतिक गैस की उपलब्धता पहले के मुकाबले बेहतर है। घरेलू उत्पादन, आयात और वितरण व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित हो रही है और तत्काल किसी बड़े गैस संकट की आशंका नहीं है।

इसी वजह से सरकार ने इमरजेंसी कंट्रोल जारी रखने की जरूरत नहीं समझी और इसे वापस लेने का फैसला किया।

इमरजेंसी कंट्रोल हटने के बाद Natural Gas की सप्लाई और वितरण फिर से सामान्य प्रक्रिया के तहत होगा। सरकार का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था में गैस की आपूर्ति सुचारु बनी रहेगी और वितरण पहले की तरह नियमित तरीके से जारी रहेगा।

Also Read: ‘एनर्जी ड्रिंक’ पर FSSAI का बड़ा एक्शन! Red Bull, Sting, Campa समेत कई बड़े ब्रांडों को नोटिस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.