Lucknow में सैकड़ों लोगों ने थामा Congress का दामन, अजय राय ने दिलाई सदस्यता

Lucknow News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस (UP Congress) मुख्यालय में रविवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रतापगढ़, सीतापुर और लखनऊ जनपदों के सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर अजय राय ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और शीर्ष नेतृत्व-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की नीतियों एवं नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी से जुड़ना संगठन के लिए उत्साहजनक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने में लगी हुई है तथा छात्र, युवा, बेरोजगार, महिलाएं, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। श्री राय ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए चलाए जा रहे अभियान को नए सदस्यों के जुड़ने से और मजबूती मिलेगी।

UP Congress के कार्यक्रम में प्रतापगढ़ से अशोक कुमार उपाध्याय, राम मणि उपाध्याय, रमाशंकर उपाध्याय, सचिन उपाध्याय और चंद्र प्रकाश उपाध्याय, सीतापुर से रमन, राहुल साहू, हृदय पाण्डेय और उमेश मिश्रा तथा लखनऊ से विजय उपाध्याय, दिलीप कुमार मिश्रा, पवन शर्मा, अनुपम शर्मा, प्रेमलता उपाध्याय, हिमांशु तिवारी, कुंदन तिवारी, मीना गुप्ता और कीर्ति उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Also Read: UP Election 2027 की तैयारी में जुटे ओवैसी, पश्चिमी यूपी में लगातार दूसरी बड़ी रैली का ऐलान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.