Siddharthnagar News: जिले में छठ पर्व का त्योहार हर्षोउल्लास के साथ मना, जमुआर घाट पर छठ व्रती महिलाओं ने डूबते सूरज को दिया अर्घ्य
Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में छठ पर्व का त्योहार बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर क्षेत्र के जमुआर घाट पर हजारों की संख्या में छठ व्रती महिलाओं ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया और छठ मैया से अपनी मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल, कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही और नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविंद माधव मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर ने छठ घाटों को दुल्हन की तरह सजाया था। और यहां सुरक्षा से लेकर सभी श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ख्याल रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई थी।

इस मौके पर संदेश वाहक से बात करते हुए सांसद जगदंबिका पाल और विधायक श्याम धनी रही ने कहा कि आज पूरे भारत ही नहीं कई देशों में छठ का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है।

बिहार का प्रमुख त्योहार कहा जाने वाला ये पर्व अब हर जगह धूमधाम से मनाया जाता है। आज व्रती महिलाएं जिस तरह तपस्या करके बिना अन्नजल के इस व्रत को रहती हैं, यह बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में सरकार की भी पूरी कोशिश है कि किसी को कोई तकलीफ न हो।

वहीं नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष गोविंद माधव ने इस मौके पर आए सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहाँ छठ घाट पर हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। नगर पालिका का प्रयास है कि किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न हो। हर वर्ष वो इस आयोजन को और भव्य बनाने का प्रयास कर रहे है।
उन्होंने सभी को बधाई देते हुए छठ मइया से सभी की मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। छठ घाट पर डीएम सिद्धार्थनगर डा. राजा गणपति आर. और एसपी डा. अभिषेक महाजन संयुक्त रूप से सुरक्षा में मुस्तैद रहे।
रिपोर्ट- जाकिर खान
Also Read: Prayagraj News: हाईकोर्ट से सपा को बड़ी राहत, पार्टी कार्यालय खाली कराने का आदेश रद्द

