चिराग पासवान ने UP के लिए कसी कमर, सितंबर में प्रयागराज से करेंगे चुनावी अभियान का आगाज

UP Chunav 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Election 2027) को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (LJP Ram Vilas) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अब बिहार की तर्ज पर यूपी में संगठन विस्तार, जनसभाओं और जनसंपर्क अभियानों के जरिए अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। जुलाई में भी पार्टी ने लखनऊ में यूपी की चुनावी रणनीति को लेकर अहम बैठक की थी।

पार्टी के यूपी प्रभारी और जमुई सांसद अरुण भारती (Arun Bharti) के मुताबिक, सितंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच प्रदेश में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें नव संकल्प महासभा, दलित चौपाल और चाणक्य चौपाल प्रमुख हैं।

पार्टी की रणनीति में सामाजिक समीकरण को खास महत्व दिया गया है। ‘पंडित-पासी-पासवान’ (Pandit-Pasi-Paswan) के नारे के जरिए एलजेपी रामविलास अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी।

प्रयागराज से शुरू होगा Chirag Paswan का अभियान

अरुण भारती ने बताया कि सितंबर से यूपी में बड़ी जनसभाओं का सिलसिला शुरू होगा और इसकी शुरुआत प्रयागराज (Prayagraj) से होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) प्रयागराज में जनसभा कर चुनावी अभियान को गति देंगे।

पार्टी का फोकस केवल जातीय समीकरण तक सीमित नहीं रहेगा। बेरोजगारी, युवाओं और Gen-Z से जुड़े मुद्दों को भी चुनावी कार्यक्रमों में प्रमुखता से उठाने की तैयारी है।

LJP Ram Vilas का दावा है कि वह यूपी में अपना संगठन बूथ स्तर तक मजबूत करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की रणनीति पर काम कर रही है।

बिहार की तर्ज पर तैयार होगा विजन डॉक्यूमेंट

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी बिहार की तर्ज पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेगी। इसमें सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को शामिल किया जाएगा।

अरुण भारती ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और अखिलेश यादव के PDA को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि एलजेपी रामविलास के ‘पंडित-पासी-पासवान’ फॉर्मूले के बाद सपा ने पंडित समाज को लेकर सक्रियता बढ़ाई।

पार्टी का कहना है कि वह पंडित समाज के साथ-साथ दलित और पासी समाज को भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में काम करेगी।

दलित बच्चे की हत्या का मुद्दा भी उठाएगी पार्टी

कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र के बैशकाटी गांव में 12 अगस्त को 13 वर्षीय दलित बच्चे ननका पासी की हत्या के मामले को लेकर भी अरुण भारती ने सपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।

हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। भारती ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार न्याय की प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं होता है तो उनकी पार्टी इस मुद्दे को आगे भी उठाएगी।

इस तरह UP Chunav 2027 से पहले Chirag Paswan की पार्टी संगठन विस्तार, सामाजिक समीकरण और स्थानीय मुद्दों के जरिए यूपी की राजनीति में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है।

Also Read: सहारनपुर में सपा की रैली रद्द, RLD का दावा- ‘36 बिरादरी’ के विरोध के आगे झुकी अखिलेश की पार्टी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.