प्रयागराज में चिराग पासवान का Gen-Z अंदाज, जींस-टीशर्ट में पहुंचे, यूपी में युवा आयोग का किया ऐलान

Prayagraj News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को प्रयागराज के परेड मैदान में आयोजित ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों से रूबरू हुए। कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू हुआ। चिराग जींस और टी-शर्ट में मंच पर पहुंचे और हाथ हिलाकर युवाओं का अभिवादन किया। कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर कई बातें कहीं।  

यूपी में युवा आयोग बनाने का ऐलान

चिराग पासवान ने कहा कि देश में महिला, बाल, अल्पसंख्यक और एससी-एसटी आयोग हैं, लेकिन युवाओं के लिए भी ऐसा मंच होना चाहिए जहां वे अपनी समस्या लेकर जाएं और समाधान लेकर लौटें। उन्होंने कहा कि बिहार में युवा आयोग का गठन हो चुका है और अब उत्तर प्रदेश में भी इसका गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर सभी का सहयोग मिला तो राष्ट्रीय स्तर पर भी युवा आयोग के गठन की दिशा में काम किया जाएगा। चिराग ने युवाओं से अपने रोजगार के साथ दूसरे युवाओं को भी आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर काम किया जा रहा है।

पेपर लीक और रोजगार पर भी बोले

चिराग पासवान ने कहा कि पढ़े-लिखे युवाओं को राजनीति में आने की जरूरत है। उन्होंने पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की समस्या का भी जिक्र किया। कहा कि युवा डिग्री लेकर नौकरी की तलाश में भटकते हैं तो चिंता होती है। इन मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा और सोच की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कई बदलाव की जरूरत है। युवाओं के सहयोग से ऐसा प्रदेश बनाने की बात कही, जिसमें उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। 

Also Read: युवाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, लखनऊ में छात्र नेताओं संग बैठक में बोले अजय राय 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.