अयोध्या में दो नगर पंचायतों का बदला जाएगा नाम, CM योगी ने की घोषणा
CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या दौरे के दौरान 432 करोड़ रुपये की लागत वाली 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने दो नगर पंचायतों के नाम बदलने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भदरसा नगर पंचायत का नाम अब “भरतनगर-भरतकुंड” होगा, जबकि खिरौनी सोहावल नगर पंचायत का नाम “मां ज्वाला देवी” के नाम पर रखा जाएगा।
भरत के सम्मान में बदला जाएगा भदरसा का नाम
सोहावल विकासखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और आवास की चाबियां भी वितरित कीं।
जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीराम के छोटे भाई भरत त्याग, समर्पण और भाईचारे के सबसे बड़े प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष तक भरत ने भरतकुंड के पास रहकर भगवान राम की चरण पादुकाओं के माध्यम से अयोध्या का संचालन किया। इसी सम्मान में भदरसा का नाम बदलकर भरतनगर-भरतकुंड किया जा रहा है।
#WATCH | Speaking at a public event in Ayodhya, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "Now, Bhadarsa will be known as Bharatpur-Bharatkund, to honour Bharat – the younger brother of Lord Ram." pic.twitter.com/LS0BgdPhkM
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 10, 2026
अयोध्या के विकास और विपक्ष पर बोले CM योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या देश-दुनिया के श्रद्धालुओं का प्रमुख केंद्र बन चुकी है और सड़क, रेल व हवाई मार्ग से बेहतर तरीके से जुड़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले अयोध्या की लंबे समय तक उपेक्षा की गई।
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाना एक गलत कदम था। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस या समाजवादी पार्टी कभी जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करवा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अयोध्या को नई पहचान और विकास की नई दिशा दी है।
Also Read : Basti News: ‘बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में…’, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

