दीपोत्सव के लिए अयोध्या पहुंचे CM योगी, रामकथा पार्क में हुआ जोरदार स्वागत
Ayodhya News: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक और भव्य दीपोत्सव के लिए तैयार है। इस महाउत्सव में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या पहुँच चुके हैं।
सीएम योगी का हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क में उतरा, जहाँ बीजेपी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ राज्य सरकार के कई मंत्री भी मौजूद थे। रामकथा पार्क से मुख्यमंत्री सीधे सरयू गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगे।
सरयू तट पर बनेगा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अयोध्या में दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण आज शाम सरयू नदी के तट पर स्थित राम की पैड़ी पर होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में यहाँ लाखों दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
अयोध्या का यह दीपोत्सव अब सिर्फ़ एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि भारत की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक आत्मा का वैश्विक प्रदर्शन बन चुका है। रामनगरी आज 26 लाख से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगाएगी।
Also Read: Bareilly News: बिथरी चैनपुर पुलिस ने हत्या के 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चाकू बरामद

