लखनऊ में कोरोना दे रहा टेंशन, बुजुर्ग, बच्ची और युवती मिले संक्रमित, यूपी में एक्टिव केस 251

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ से एक बार फिर कोरोना को लेकर चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। बीते 24 घंटे में यहां कोरोना के तीन नए केस सामने आए हैं। एक बुजुर्ग, एक 7 साल की बच्ची और एक 26 साल की युवती संक्रमित पाई गई है।

बुजुर्ग की हालत गंभीर, SGPGI में इलाज जारी

79 साल के बुजुर्ग मोहनलालगंज के कल्ली पूरब इलाके के रहने वाले हैं। 7 जून को वे बाथरूम में गिर गए थे और चोट लगने के बाद उन्हें पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में 9 जून को उन्हें SGPGI शिफ्ट किया गया। 12 जून को उनका कोविड टेस्ट किया गया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुजुर्ग पहले से ही हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं और फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बच्ची में कोरोना की पुष्टि

मलिहाबाद की एक 7 साल की बच्ची को पिछले 6 दिनों से बुखार और खांसी-जुकाम हो रहा था। परिवार वालों ने सतर्कता दिखाते हुए KGMU में कोविड टेस्ट कराया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की तबीयत अभी स्थिर है और उसे घर पर ही निगरानी में रखा गया है।

युवती की भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव

कल्ली पश्चिम की रहने वाली 26 साल की युवती को भी कुछ दिनों से बुखार और कोरोना के अन्य लक्षण थे। SGPGI में टेस्ट कराने पर उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। सिर्फ लखनऊ ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 50 नए केस सामने आए हैं। सबसे ज़्यादा मामले गौतमबुद्ध नगर (35) और गाजियाबाद (8) से आए हैं। इसके साथ ही राज्य में अब कुल 251 एक्टिव केस हैं। हालांकि राहत की बात है कि 24 मरीज ठीक भी हुए हैं।

Also Read: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का हार्ट अटैक से निधन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.