Corona Update: लखनऊ में मिले चार नए कोरोना मरीज, अब तक इतने मामले आ चुके सामने
Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ में रविवार को कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। इन मरीजों में दो केजीएमयू (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) में भर्ती हैं, जबकि दो अन्य मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करवा रहे हैं। फिलहाल जिले में कोविड के कुल 33 मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें 21 एक्टिव केस हैं।
केजीएमयू में भर्ती दो मरीज, कोरोना की पुष्टि
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एनबी सिंह ने जानकारी दी कि केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग में भर्ती एक महिला मरीज में कोरोना के लक्षण दिखे थे। डॉक्टरों की निगरानी में जब उसका सैंपल लिया गया और जांच कराई गई, तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली।
इसी तरह यूरोलॉजी विभाग में भर्ती एक अन्य मरीज की भी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। इसके अलावा दो अन्य मरीजों में एक मटियारी (चिनहट क्षेत्र) और दूसरा अलीगंज इलाके से मिला है। दोनों मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।
Also Read: Amroha News: अवैध पटाखा फैक्टरी में भयंकर विस्फोट, चार लोगों की मौत, दर्जनों घायल

