CSK को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे धोनी

Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2026 के आगाज के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है।

टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी MS Dhoni टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। फ्रेंचाइजी ने पुष्टि की है कि धोनी चोट के चलते IPL 2026 के पहले दो हफ्तों से बाहर रहेंगे।

CSK की ओर से 28 मार्च की सुबह जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि एमएस धोनी फिलहाल काफ स्ट्रेन (पिंडली में खिंचाव) से जूझ रहे हैं और रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

मेडिकल टीम की सलाह के अनुसार, उन्हें पूरी तरह फिट होने में करीब दो हफ्ते का समय लग सकता है।

MS Dhoni

इतने मैच मिस कर सकते हैं धोनी

अगर धोनी पूरे 14 दिन तक मैदान से दूर रहते हैं, तो वह कम से कम तीन मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।

  • 30 मार्च: राजस्थान रॉयल्स vs CSK (गुवाहाटी)
  • 3 अप्रैल: CSK vs पंजाब किंग्स (चेन्नई)
  • 5 अप्रैल: RCB vs CSK (बेंगलुरु)

ऐसी संभावना है कि धोनी 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से वापसी कर सकते हैं।

CSK और फैंस के लिए बड़ा झटका

धोनी की गैरमौजूदगी में Chennai Super Kings को रणनीति में बदलाव करना होगा। न सिर्फ एक अनुभवी फिनिशर बल्कि ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी टीम के लिए बेहद अहम मानी जाती है।

फिटनेस बनी चुनौती

पिछले कुछ सीजन से धोनी लगातार फिटनेस समस्याओं से जूझते रहे हैं। 2024 सीजन के बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी भी करवाई थी।

खुद धोनी कई बार यह स्वीकार कर चुके हैं कि लंबे समय तक फिट रहना उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है।

अब देखना होगा कि CSK धोनी की अनुपस्थिति में शुरुआती मुकाबलों में कैसा प्रदर्शन करती है और कप्तानी व संयोजन में क्या बदलाव करती है।

Also Read: IPL 2026: 10 टीमें, 74 मैच… जानिए क्या है नया, ये हैं 10 बड़ी बातें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.