चक्रवात मोंथा का ख़तरा, भारतीय रेलवे ने 30 से अधिक ट्रेनें की रद्द, कई के रूट बदले
Sandesh Wahak Digital Desk: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘मोंथा’ के आसन्न खतरे के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। पूर्वी तट रेलवे (ईसीओआर) ने दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम पूरी तरह से एहतियाती है, जो भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी अलर्ट और चक्रवात के पूर्वानुमानों पर आधारित है। रेलवे ने 27.10.2025 और 28.10.2025 को चलने वाली कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इससे विशाखापत्तनम, किरंदुल, कोरापुट, कटक और ब्रह्मपुर जैसे शहरों के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
27 अक्टूबर 2025 को रद्द होने वाली ट्रेनें
18515 विशाखापत्तनम-किरंदुल रात्रि एक्सप्रेस
18512 विशाखापत्तनम-कोरापुट एक्सप्रेस
18526 विशाखापत्तनम-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस
67287 विशाखापत्तनम-विजयनगरम मेमू
28 अक्टूबर 2025 को रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनें:
18516 किरंदुल-विशाखापत्तनम रात्रि एक्सप्रेस
58501 विशाखापत्तनम-किरंदुल पैसेंजर
58502 किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजर
58538 विशाखापत्तनम-कोरापुट पैसेंजर
58537 कोरापुट-विशाखापत्तनम पैसेंजर
18511 कोरापुट-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस
67285 राजमुंदरी-विशाखापत्तनम मेमू
17268 विशाखापत्तनम-काकीनाडा एक्सप्रेस
08584 तिरूपति-विशाखापत्तनम स्पेशल एक्सप्रेस
22875 विशाखापत्तनम-गुंटूर डबल डेकर उदय एक्सप्रेस
22876 गुंटूर-विशाखापत्तनम डबल डेकर उदय एक्सप्रेस
18525 ब्रह्मपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस
67289 विशाखापत्तनम-पलासा मेमू
12862 महबूबनगर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस
22870 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-विशाखापत्तनम साप्ताहिक एक्सप्रेस
18463 भुवनेश्वर-बेंगलुरु एक्सप्रेस
17015 भुवनेश्वर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस
20851 भुवनेश्वर-पुदुचेरी साप्ताहिक एक्सप्रेस
रेलवे ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की नवीनतम स्थिति की जाँच कर लें।
Also Read: आजमगढ़: छठ पूजा ड्यूटी से लौट रहे हेड कांस्टेबल की मौत से मचा हड़कंप, परिवार में मचा कोहराम

