ईंधन बचाने के लिए मंत्री दानिश आजाद ने छोड़ी लग्जरी कार, बुलेट से पहुंचे दफ्तर

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने शुक्रवार को एक अनोखी पहल के जरिए जनता को जागरूक किया। देश के संसाधनों और ईंधन को बचाने का संदेश देने के लिए मंत्री अपने सरकारी आवास से कार्यालय तक लग्जरी गाड़ियों के काफिले के बजाय बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे।

दानिश आजाद अंसारी अपने सरकारी आवास 17 विक्रमादित्य मार्ग से हुसैनगंज स्थित बापू भवन कार्यालय तक करीब 2 किलोमीटर की दूरी बुलेट चलाकर तय की। इस दौरान उनके पीछे दूसरी बाइक पर अंगरक्षक और पीएसओ भी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि हम सभी को देशहित को सर्वोपरि रखते हुए ईंधन की बचत पर ध्यान देना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने फोर-व्हीलर फ्लीट का त्याग कर दोपहिया वाहन की सवारी चुनी।

ईंधन बचाने के लिए मंत्री दानिश आजाद ने छोड़ी लग्जरी कार, बुलेट से पहुंचे दफ्तर

इस छोटी सी यात्रा के दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा। हेलमेट पहनकर बुलेट चलाते हुए उन्होंने युवाओं और आम जनता को सेफ राइडिंग और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

Also Read: उच्च शिक्षा की लागत पर ट्रंप प्रशासन सख्त, 1.7 ट्रिलियन डॉलर के छात्र कर्ज पर जताई चिंता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.