Dhurandhar 2 Box Office Collection: 66वें दिन भी बरकरार फिल्म का जलवा, जानें कलेक्शन
Sandesh Wahak Digital Desk: निर्देशक आदित्य धर की स्पाई-थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2: रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है।
फिल्म रिलीज़ के 66वें दिन भी शानदार कमाई करती नजर आई। शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त 87.5 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी चौंका दिया है।
फिल्म के पहले भाग धुरंधर का रॉ और अनदेखा वर्जन हाल ही में 22 मई को ओटीटी पर रिलीज किया गया है, वहीं इसके सीक्वल को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी चल रही है।
इसी बीच सिनेमाघरों में चल रही ‘धुरंधर 2’ की कमाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि दर्शकों के बीच फिल्म की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है।
66वें दिन कमाई में बंपर उछाल
रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने 10वें शनिवार यानी 23 मई को शानदार प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को जहां फिल्म ने 13 लाख रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 30 लाख रुपये तक पहुंच गया। इस तरह महज 24 घंटे में कमाई में 87.5 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली।

रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को फिल्म को देशभर में 236 शोज मिले, जिनमें औसतन 29 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को 213 शोज के साथ ऑक्यूपेंसी 21 प्रतिशत रही थी।
टिकट बिक्री में भी बढ़त
ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow के आंकड़ों के अनुसार, 10वें शनिवार को फिल्म की 8.17 हजार टिकटें बिकीं, जबकि 10वें शुक्रवार को यह संख्या 5.31 हजार थी।
ट्रेड पंडितों के मुताबिक, किसी भी फिल्म के लिए 10वें शनिवार को 30 लाख रुपये का कलेक्शन बेहद शानदार माना जाता है।
1800 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो ट्रेड वेबसाइट के अनुसार, 66 दिनों में ‘धुरंधर 2’ का भारत में नेट कलेक्शन 1,147.18 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 1,800 करोड़ क्लब से बस इंच भर दूर है। अब तक वैश्विक स्तर पर फिल्म 1,799.61 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर यह प्रदर्शन साफ तौर पर दिखाता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है और आने वाले दिनों में यह 1800 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है।
Also Read: सलमान खान की पैन इंडिया फिल्म में होगा साउथ का तड़का, दमदार BGM से हिलेंगे सिनेमाघर

