Dhurandhar की आलोचना पड़ी भारी! अनीत पड्डा की बहन का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ डिलीट

Sandesh Wahak Digital Desk: ‘सैयारा’ फेम एक्ट्रेस Aneet Padda की बहन Reet Padda इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

हाल ही में रीत पड्डा ने Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar: The Revenge को “प्रोपेगैंडा फिल्म” बताते हुए उसकी आलोचना की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।

विवाद बढ़ने पर रीत पड्डा ने पहले अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट किया, लेकिन अब उनका अकाउंट पूरी तरह डिलीट हो गया है। इंस्टाग्राम पर उनका प्रोफाइल सर्च करने पर “Sorry, this page isn’t available” का मैसेज दिखाई दे रहा है।

इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि लगातार हो रही ट्रोलिंग से बचने के लिए उन्होंने अपना अकाउंट हटाने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी विवाद के चलते उनका लिंक्डइन अकाउंट भी बंद कर दिया गया है।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, रीत पड्डा ने ‘धुरंधर’ के साथ-साथ The Kashmir Files और The Kerala Story जैसी फिल्मों को भी प्रोपेगैंडा करार दिया था।

उन्होंने ‘द केरल स्टोरी’ में किए गए उस दावे पर भी सवाल उठाए थे, जिसमें 32,000 महिलाओं के जबरन धर्म परिवर्तन की बात कही गई है। रीत का कहना था कि वास्तविक मामलों की संख्या इससे कहीं कम हो सकती है और इसी तरह नैरेटिव गढ़ा जाता है।

हालांकि, उन्होंने यह भी माना था कि समस्याएं मौजूद हैं, लेकिन इन फिल्मों के जरिए एक खास एजेंडा आगे बढ़ाया जाता है। साथ ही उन्होंने ग्राउंड रिएलिटी जानने की इच्छा भी जताई थी।

पर्सनल लाइफ को लेकर दावे

विवाद के बीच सोशल मीडिया पर रीत पड्डा की निजी जिंदगी को लेकर भी तरह-तरह के दावे किए गए, जिनमें एक शख्स फाजिल अहमद के साथ उनके रिश्ते की अटकलें शामिल हैं।

हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस पूरे मामले पर अब तक न तो रीत पड्डा और न ही अनीत पड्डा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

Also Read: रजत दलाल ने मिस्ट्री गर्ल से रचाई गुपचुप शादी, नदी किनारे सात फेरे लेकर की नई पारी की शुरुआत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.