Qazi Touqeer: क्या काजी तौकीर ने एकता कपूर को दिया था धोखा? सिंगर ने बताई सच्चाई
‘मैंने कभी एकता कपूर का अपमान नहीं किया’
काजी तौकीर ने आम्रपाली दुबे से बातचीत में बताया कि ‘फेम गुरुकुल’ जीतने के बाद उन्हें कई बड़े मौके मिल रहे थे।
इसी दौरान एकता कपूर उनसे मिलीं और एक रॉकस्टार के किरदार की कहानी सुनाई। काजी ने याद किया कि उस वक्त वह करीब 20 साल के थे और किरदार को पूरी तरह समझ भी नहीं पाए थे।
उन्होंने बताया कि वह पहले ही एक फिल्म के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुके थे, इसलिए उन्होंने टीवी शो का ऑफर ठुकरा दिया। हालांकि, मीडिया में इस फैसले को गलत तरीके से पेश किया गया।
काजी के मुताबिक, खबरें छपीं कि उन्होंने एकता कपूर को छोड़ दिया है और उनके पास कोई बड़ा प्रोजेक्ट आ गया है।
‘लोग समझने लगे कि मैं घमंडी हूं’
काजी ने कहा कि उस समय सोशल मीडिया नहीं था, इसलिए उनके पास अपनी बात साफ करने का कोई आसान जरिया नहीं था।
उन्होंने कहा कि गलत खबरों के कारण उनकी छवि पर असर पड़ा और लोग उन्हें घमंडी समझने लगे। सिंगर ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका एकता कपूर का अपमान करने या उन्हें ठुकराकर नीचा दिखाने का कोई इरादा नहीं था।
एकता कपूर ने किया ‘विनर’ कमेंट
इस बातचीत का वीडियो काजी की टीम ने सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके साथ लिखा गया कि 20 साल पुरानी गलतफहमी आखिरकार दूर हो गई है। पोस्ट पर एकता कपूर ने दिल वाले इमोजी के साथ ‘विनर’ कमेंट किया।
एकता के इस रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने इसे पुरानी गलतफहमी दूर होने के संकेत के तौर पर देखा।
हालांकि, एकता के कमेंट से उनके पूरे रुख के बारे में कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।
Also Read: Anjali Arora: DJ ने बजाया ‘कच्चा बादाम’ तो भड़कीं अंजलि अरोड़ा? बोलीं- कानपुर में कोई…

