Bareilly News: साइकिल चोरी होने पर पैदल जाने को मजबूर ITI छात्रा को डीएम ने दिलाई नई साइकिल

Bareilly News: राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में रहकर आईटीआई (ITI) की पढ़ाई कर रही निर्धन छात्रा नीतू की साइकिल कुछ दिन पूर्व छात्रावास परिसर से चोरी हो गई थी। नीतू के लिए साइकिल ही उसके आवास, आईटीआई संस्थान और लाइब्रेरी तक आने-जाने का एकमात्र साधन थी। साइकिल चोरी हो जाने के कारण उसे रोजाना कई किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ रहा था, जिससे उसकी पढ़ाई और समय दोनों का भारी नुकसान हो रहा था।

परेशान होकर छात्रा नीतू ने हिम्मत जुटाकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्या बताई। जिलाधिकारी ने छात्रा की बात को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना और बिना किसी देरी के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

छात्रा और परिजनों ने जताया आभार

जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशों पर प्रशासनिक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा नीतू को तत्काल प्रभाव से एक नई साइकिल भेंट की। नई साइकिल पाकर छात्रा के चेहरे पर खुशी लौट आई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी जरूरतमंद या गरीब छात्र-छात्रा की शिक्षा में संसाधनों की कमी बाधा नहीं बननी चाहिए। प्रशासन का यही प्रयास है कि हर पीड़ित को समय पर सहायता मिले। जिलाधिकारी की इस मानवीय पहल की पूरे जिले में प्रशंसा हो रही है, वहीं नीतू व उसके परिवार ने उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: Bareilly News: मृतक दरोगा की वर्दी वाली फोटो लगा फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने वाला गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.