‘दिमागी नक्सलियों ने संगठनों पर कब्जा किया’, जवानों के बीच दिवाली मनाकर विपक्ष पर बरसे PM मोदी

PM Modi Bastar Diwali 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इस बार दिवाली मनाने छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे। यहां उन्होंने CRPF जवानों के साथ त्योहार मनाया और उन्हें संबोधित किया। कभी नक्सलवाद के प्रभाव वाले इस इलाके से पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिमागी नक्सलियों ने संगठनों पर कब्जा कर लिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह पहली दिवाली है, जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है। उन्होंने इसका श्रेय सुरक्षाबलों के बलिदान और समर्पण को दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में शहीद हुए जवानों के सम्मान में वह उनके बीच दिवाली मनाने पहुंचे हैं।

47 साल में पहली बार ड्यूटी पर नहीं गई किसी CRPF जवान की जान

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने नक्सलियों और अलगाववादियों की फंडिंग पर चोट करने वाले फैसले लिए। इन फैसलों से जाली नोटों का नेटवर्क ध्वस्त हुआ और नक्सलियों की सप्लाई चेन बाधित हुई। उन्होंने दावा किया कि पिछले 47 वर्षों में पहली बार बीते एक साल के दौरान ड्यूटी पर CRPF के किसी जवान की जान नहीं गई।

पीएम मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई आसान नहीं थी। एक समय देश के करीब 20 राज्यों के 230 से ज्यादा जिले इसकी चपेट में थे। शाम होते ही लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता था। नक्सली लोगों से मतदान का अधिकार तक छीन लेते थे। बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश का बड़ा हिस्सा वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित था। हजारों गांवों में रहने वाली करोड़ों की आबादी को हर साल हजारों नक्सली हमलों का सामना करना पड़ता था।

’76 जवान शहीद हुए, लेकिन नामदारों की आंखों से आंसू नहीं निकले’

प्रधानमंत्री ने 2010 में दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस मुठभेड़ में CRPF के 76 जवान शहीद हुए थे। इसी साल दंतेवाड़ा में एक अन्य घटना में 44 निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी गई थी।

PM Narendra Modi ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि यह धरती वीर जवानों के खून से अभिषिक्त हुई, लेकिन महलों में रहने वाले किसी भी नामदार की सिसकी सुनाई नहीं दी। उनकी आंखों से एक आंसू तक नहीं गिरा।

Also Read: ‘वे आपको भी मार डालेंगे…’, सोनिया गांधी ने राजीव को PM बनने से रोका था, मिला था ऐसा जवाब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.