विदिशा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हिजाब हटाने को लेकर मरीज के परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ को पीटा
Sandesh Wahak Digital Desk: मध्य प्रदेश के विदिशा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग में रविवार को हिजाब को लेकर जमकर हंगामा और मारपीट हुई। मुँह में लगी चोट का इलाज करने के लिए जब डॉक्टर ने मरीज़ का हिजाब हटाया, तो मरीज़ के साथ आए परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय मुस्लिम महिला सुल्ताना मुँह में चोट लगने के कारण इमरजेंसी विभाग पहुँची थीं। उनके साथ उनके परिजन फारुख और 8-10 अन्य लोग मौजूद थे। जब डॉक्टर महिला के मुँह में लगी चोट की जाँच करने लगे, तो उन्होंने हिजाब हटाने को कहा ताकि चोट को ठीक से देखा जा सके। डॉक्टर के हिजाब हटाने पर परिजन भड़क उठे और उन्होंने डॉक्टर तथा नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आकस्मिक विभाग में तोड़फोड़ भी की गई।
इस घटना में एक डॉक्टर और तीन नर्सिंग स्टाफ समेत कुल 4 स्वास्थ्यकर्मियों को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को काबू में किया। चूँकि हिजाब इस्लाम धर्म से जुड़ा एक संवेदनशील विषय है, इसलिए इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं। लोगों का कहना है कि जब मुँह की चोट का इलाज हो रहा था, तो हिजाब हटाने में विवाद नहीं होना चाहिए था। हालाँकि, यह मामला मारपीट तक कैसे पहुँच गया, इसकी गहन जाँच होनी चाहिए।
Also Read: Lucknow News: डीएलएड परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने अलीगढ़ से दो भाइयों को किया गिरफ्तार

