‘पता नहीं क्यों खुद ग्रेट 7 बोलते है’, BRICS के मंच से पुतिन का G7 पर तंज, बोले- ‘हम 40%, वो हमसे भी कम’
BRICS Summit 2026: BRICS के मंच से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने G7 देशों पर सीधा तंज कसा। BRICS बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और आर्थिक ताकत के नए केंद्र उभर रहे हैं। इसी दौरान G7 की हैसियत पर कटाक्ष करते हुए पुतिन ने कहा, “हम 40% हैं और वो हमसे कम हैं, G7 देश खुद को ग्रेट 7 क्यों कहते है।”
पुतिन का इशारा कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका वाले G7 (Group of Seven) की ओर था। उन्होंने कहा कि BRICS देश दुनिया की करीब आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं और वैश्विक आर्थिक वृद्धि में उनकी बड़ी हिस्सेदारी है। उनके मुताबिक BRICS का बाजार बड़ा है और करीब 40% व्यापार इसी समूह से जुड़ा है।
‘दुनिया को बदलाव से रोक नहीं सकते’
रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin ने कहा कि दुनिया लगातार बदलाव के दौर से गुजर रही है और इसे रोका नहीं जा सकता। नए ग्रोथ इंजन तैयार हो रहे हैं, बड़े स्तर पर शहरीकरण हो रहा है और बड़ी कंपनियां उभर रही हैं। उन्होंने कहा कि BRICS के पास ऐसे संस्थान और ढांचा है, जो शिक्षा और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
पुतिन ने रूस की परमाणु ऊर्जा कंपनी की वैश्विक स्थिति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है और कई देश अपनी पुरानी आर्थिक ताकत वापस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। रूस ने भी इसके लिए काफी मेहनत की है, लेकिन उसके सामने बड़े स्तर पर प्रतिस्पर्धा मौजूद है।
अमेरिका पर भी निशाना
Putin ने ईरान से जुड़े घटनाक्रम के संदर्भ में अमेरिका (USA) की नीतियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने पाइपलाइन, जहाजों पर हमले और सेकेंडरी प्रतिबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि कई देश अपने हितों की रक्षा के लिए बड़े पैमाने पर प्रतिबंधों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
उनका दावा था कि प्रतिबंध लगाने वाले कुछ देशों को इसका आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई देशों में औद्योगिक उत्पादन में कमी आई है और कुछ जगहों पर अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है। पुतिन ने इसके लिए अपने दावों के समर्थन में संबंधित देशों के आंकड़ों का हवाला देने की बात कही।
‘हम किसी के खिलाफ नहीं’
पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा कि रूस अपनी आर्थिक और कारोबारी कूटनीति के जरिए नए साझेदार तलाश रहा है। उन्होंने दावा किया कि रूस किसी देश के खिलाफ नहीं है और सभी देशों के साथ कारोबार तथा साझेदारी के लिए तैयार है।
उन्होंने BRICS को कारोबार बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण मैकेनिज्म बताते हुए कहा कि यह बिजनेस करने और नए आर्थिक साझेदार तलाशने के लिए प्रभावी मंच बन चुका है।
Also Read: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और पुतिन की बैठक में रक्षा, ऊर्जा और व्यापार पर मंथन

