सहारा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन, सुब्रतो रॉय की पत्नी और बेटे समेत कई अधिकारियों पर चार्जशीट दाखिल

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सहारा इंडिया ग्रुप और उसके संस्थापक सुब्रतो रॉय के परिवार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बड़ा कदम उठाया है। ईडी ने कोलकाता की एक विशेष अदालत में इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

जांच में खुलासा हुआ है कि सहारा ग्रुप ने निवेशकों को भारी रिटर्न का लालच देकर उनसे करीब 1.74 लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया। आरोप है कि ग्रुप ने निवेशकों का पैसा लौटाया नहीं, और यह रकम अवैध रूप से ठिकाने लगा दी गई।

इस चार्जशीट में सुब्रतो रॉय की पत्नी सपना रॉय, उनके बेटे सुशांतो रॉय और कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। ईडी ने फरार चल रहे सुशांतो रॉय के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कराने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इस चार्जशीट से सहारा ग्रुप की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, क्योंकि यह घोटाला देश के सबसे बड़े वित्तीय घोटालों में से एक माना जा रहा है।

 

Also Read: UP News: CM योगी ने दी 400 नई बसों की सौगात, महिला परिचालकों को वितरित किया नियुक्ति पत्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.