एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया बड़ा झटका, नई अमेरिका पार्टी का किया ऐलान

Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत और टेस्ला व स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के बिगड़ते रिश्ते अब एक नया मोड़ ले चुके हैं। शनिवार को एलन मस्क ने अपनी एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपनी इस नई पार्टी को ‘अमेरिका पार्टी’ का नाम दिया है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश में चल रहे ‘वन-पार्टी सिस्टम’ (एक-दलीय व्यवस्था) को खत्म करना है।

द्विदलीय बर्बादी और भ्रष्टाचार’ से देश हो रहा दिवालिया

एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर इस बड़ी घोषणा को साझा किया। अपने संदेश में, मस्क ने अमेरिका के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों (डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन) पर अनियंत्रित सरकारी खर्च और भ्रष्टाचार में योगदान देने का सीधा आरोप लगाया। उनके मुताबिक, देश अब लोकतंत्र के रूप में नहीं, बल्कि बर्बादी और स्वार्थ से संचालित एक एकीकृत राजनीतिक मशीन के रूप में काम करता है।

मस्क ने सीधे शब्दों में लिखा, अमेरिका द्विदलीय बर्बादी और भ्रष्टाचार से दिवालिया हो रहा है। यह लोकतंत्र नहीं है। यह छद्म रूप से वन-पार्टी सिस्टम है। अमेरिका पार्टी आपको आपकी स्वतंत्रता वापस दिलाने के लिए बनाई गई है।

Also Read: Siddharthnagar News: ‘नई किरण’ ने दो टूटते परिवारों को बचाया, महिला थाना की पहल सफल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.