मोदी-ट्रंप बातचीत में शामिल नहीं थे एलन मस्क, MEA ने दिया स्पष्टीकरण

Sandesh Wahak Digital Desk: विदेश मंत्रालय (MEA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 24 मार्च को हुई टेलीफोन बातचीत को लेकर स्पष्टिकरण जारी किया है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह बातचीत केवल दोनों नेताओं के बीच ही हुई थी। एलन मस्क (Elon Musk) शामिल नहीं थे।

एलन मस्क के शामिल होने की खबरों का खंडन

MEA ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि इस बातचीत में एलन मस्क भी शामिल थे। मंत्रालय ने साफ किया कि ऐसी कोई बात नहीं है और बातचीत सिर्फ पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच ही सीमित रही।

प्रवक्ता के अनुसार, इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और अपने विचार साझा किए। इस विषय पर पहले भी जानकारी दी जा चुकी है।

अफवाहों पर लगा विराम

विदेश मंत्रालय के इस बयान के बाद इस मुद्दे को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगने की उम्मीद है। बातचीत को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही थीं, जिन्हें अब आधिकारिक रूप से खारिज कर दिया गया है।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और संघर्ष का असर वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। ऐसे में दुनिया के प्रमुख नेताओं के बीच इस तरह की बातचीत को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Also Read: सिद्धार्थनगर: श्री राम बिलास इंस्टीट्यूट में ‘फ्रेशर्स और फेयरवेल’ की धूम, पूर्व मंत्री ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.