IND vs ENG 1st Test Day 5: टीम इंडिया के पास जीत का सुनहरा मौका, बस करने होंगे ये 3 काम
Sandesh Wahak Digital Desk: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट का आज आखिरी दिन है। मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है।

इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रन और भारत को 10 विकेट की जरूरत है। ऐतिहासिक आंकड़ों की बात करें तो इंग्लैंड ने 2018 के बाद से इस मैदान पर कोई टेस्ट ड्रॉ नहीं खेला है – वह हर मुकाबला जीत चुका है। ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका है।
भारत ने पहली पारी में 371 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 465 रन बनाकर 94 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भारत ने 364 रन बनाए, और इंग्लैंड को 371 रन का लक्ष्य मिला।
चौथे दिन के अंत तक इंग्लैंड बिना किसी नुकसान के 21 रन बना चुका है। अब मुकाबला पूरी तरह से भारतीय गेंदबाजों और फील्डर्स के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
अगर भारत को यह टेस्ट मैच जीतना है, तो इन तीन चीजों पर करना होगा फोकस:
1. बुमराह को चाहिए गेंदबाजों का साथ
जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की थी, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सपोर्ट नहीं मिला। प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को अब आगे आना होगा। पिछली पारी में दोनों ही गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए थे।
अगर शुरुआत में विकेट नहीं मिलते, तो शुभमन गिल को जल्दी शार्दुल ठाकुर को भी गेंद थमानी चाहिए। इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी को रोकने के लिए पूरे बॉलिंग यूनिट को एकजुट होकर प्रयास करना होगा।
2. फील्डिंग में सुधार जरूरी
भारत की फील्डिंग इस टेस्ट की सबसे बड़ी कमजोरी रही है। पहली पारी में टीम ने 5 आसान कैच छोड़े, जो इंग्लैंड के स्कोर में 100 रन तक का फर्क ला सकते थे।
दूसरी पारी में ऐसी गलतियां दोहराई गईं तो जीत की उम्मीद भी खत्म हो सकती है। टीम को कैचिंग, रन रोकने और फुर्तीली फील्डिंग पर विशेष ध्यान देना होगा।
3. पहले सेशन में झटकने होंगे विकेट
मैच के आखिरी दिन का पहला सेशन निर्णायक साबित हो सकता है। भारत को पहले सेशन में कम से कम 3 विकेट निकालने होंगे। मौसम विभाग के अनुसार लीड्स में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी संभावना है, जो स्विंग गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकता है।
बुमराह और सिराज को इसका फायदा उठाकर इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर – जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट और बेन स्टोक्स – को जल्द से जल्द पवेलियन भेजना होगा।
4. नजरें जसप्रीत बुमराह पर
जैक क्रॉली बुमराह के सामने संघर्ष कर रहे थे और एक बार फिर उनसे खतरा बना रहेगा। वहीं, ओली पोप, जो रूट और बेन स्टोक्स की विकेटें भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण होंगी। यदि भारतीय गेंदबाज जल्दी ब्रेकथ्रू देने में सफल होते हैं, तो टेस्ट जीतना दूर नहीं होगा।
Also Read: Cricket 2025: एक या दो नहीं… बल्कि पूरे 11 दिग्गज क्रिकेटर्स ने लिया संन्यास

