Lucknow के समिट बिल्डिंग में Fake Call Centre का भांडाफोड़, 100 से ज्यादा लोग हिरासत में

Lucknow Fake Call Centre Raid: राजधानी लखनऊ में साइबर अपराध के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते हुए क्राइम ब्रांच ने गोमती नगर स्थित समिट बिल्डिंग में चल रहे एक कथित फर्जी कॉल सेंटर पर देर रात छापा मारा। इस हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन में 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में इस पूरे नेटवर्क के तार कई देशों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, यह कॉल सेंटर विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर तकनीकी सहायता, बैंकिंग सेवाओं और अन्य सुविधाओं के नाम पर साइबर ठगी को अंजाम देता था। आशंका है कि इस नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी की गई है।

यह ऑपरेशन (Lucknow Fake Call Centre Raid) एडीसीपी क्राइम किरन यादव (ADCO Kiran Yadav) के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और कई थानों की संयुक्त टीम ने चलाया। पुलिस ने समिट बिल्डिंग को चारों ओर से घेरकर दबिश दी और मौके से बड़ी संख्या में संदिग्धों को हिरासत में लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं, जिनमें कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, सर्वर और हार्ड डिस्क शामिल हैं। इन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

डिजिटल साक्ष्यों की होगी फॉरेंसिक जांच

बरामद डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गिरोह किन देशों से जुड़ा था, ठगी का पैसा किन बैंक खातों और डिजिटल वॉलेट के जरिए भेजा जाता था और क्या इसमें हवाला नेटवर्क का भी इस्तेमाल हुआ।

पुलिस का मानना है कि डिजिटल जांच के बाद इस अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कॉल सेंटर (Lucknow Fake Call Centre) का संचालन कौन कर रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे।

सूत्रों के अनुसार, मामले में जल्द ही पुलिस की ओर से विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा सकती है, जिसमें जांच से जुड़े अहम तथ्यों और आगे की कार्रवाई की जानकारी साझा की जाएगी।

Also Read: Lucknow: गोमती रिवर फ्रंट पर चलेगा 25 करोड़ का वॉटर लेजर शो, LDA ने प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.