Lucknow News: आईसीआईसीआई बैंक के सामने महिला बैंक कर्मी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के पाश इलाके गोमतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विवेकखंड में मंगलवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आईसीआईसीआई बैंक के सामने कार सवार अज्ञात बदमाश ने बैंक कर्मचारी दिव्या मिश्रा को सरेराह दो गोलियां मार दीं। अचानक हुई इस गोलीबारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर तेजी से मौके से फरार हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गंभीर रूप से घायल दिव्या मिश्रा को आनन-फानन में इलाज के लिए डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी, स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश जारी

वारदात के कारणों और हमलावर की पहचान के लिए पुलिस ने सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस की टीमें घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही हैं, ताकि संदिग्ध वाहन और आरोपी का सुराग मिल सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Also Read: 22 दोषियों को फांसी सुनाने वाले जज के कोर्ट से करीब 100 मुकदमे ट्रांसफर, जानें क्या है मामला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.