Film ‘Sikandar’: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग खत्म, ईद 2025 पर धमाका करने को तैयार
Film ‘Sikandar‘: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, और अब यह ईद 2025 के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।
मुंबई में पूरी हुई आखिरी शूटिंग

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की अंतिम शूटिंग मुंबई में पूरी की गई है। फिल्म की शूटिंग करीब 90 दिनों तक चली, जिसमें हैदराबाद, मुंबई समेत कई अन्य स्थानों पर शूटिंग की गई है। अब फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेज गति से चल रहा है। वीएफएक्स, बैकग्राउंड म्यूजिक और कलर ग्रेडिंग का काम लगभग पूरा होने वाला है, और अगले पांच दिनों में फिल्म की फाइनल प्रिंट भी तैयार हो जाएगी।
रोमांस, राजनीति, ड्रामा और बदले की कहानी

‘सिकंदर’ सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें रोमांस, राजनीति, ड्रामा और बदले की कहानी का दमदार मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म में तीन जबरदस्त डांस नंबर्स भी हैं, जो दर्शकों को खूब एंटरटेन करेंगे। इसके अलावा, फिल्म में पांच बड़े एक्शन सीक्वेंस भी होंगे, जो दर्शकों के लिए नया एक्सपीरियंस लेकर आएंगे।
सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना

फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी, जिनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज*हो चुका है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। अब फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसका ऐलान जल्द किया जा सकता है।
ईद 2025 पर धमाल मचाने को तैयार ‘सिकंदर’

सलमान खान की फिल्में हमेशा से ईद पर धमाल मचाती आई हैं, और इस बार भी ‘सिकंदर’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फिल्म से जुड़ी हर अपडेट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों पर है। अब देखने वाली बात होगी कि सलमान खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या नया रिकॉर्ड बनाती है!

