Film ‘Chhaava’: बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का प्रदर्शन जारी, अब इस फिल्म से होगा मुकाबला
Film ‘Chhaava‘: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखा है। रिलीज के 28वें दिन भी इस फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 540.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दुनियाभर में ‘छावा’ ने अब तक 718.5 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है।
छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नज़र आये विक्की कौशल

‘छावा’ में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है, जबकि रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना ने महत्वपूर्ण किरदारों को जीवंत किया है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर सराहना मिली है।
‘द डिप्लोमैट’ से होगा ‘छावा’ का मुकाबला

बॉक्स ऑफिस पर ‘छावा’ का मुकाबला अब जॉन अब्राहम की नई रिलीज़ ‘द डिप्लोमैट’ से होगा, जो 14 मार्च को सिनेमाघरों में आई है। इस फिल्म में सादिया खतीब, रेवती, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी जैसे कलाकार भी शामिल हैं, और इसका निर्देशन शिवम नायर ने किया है।
विक्की कौशल की फ़िल्मी करियर की बड़ी सफलता

बता दे, फिल्म ‘छावा’ की सफलता ने विक्की कौशल के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, और यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बन गई है। दर्शकों की पसंद और बॉक्स ऑफिस पर इसकी मजबूत पकड़ को देखते हुए, यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘द डिप्लोमैट’ के साथ इसकी प्रतिस्पर्धा का परिणाम क्या होता है।
Also Read: पाकिस्तानी क्रिटिक पर बुरी तरह भड़के इब्राहिम अली खान, एक्टर ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

