लखनऊ के चिनहट में 20 साल पुराने कोल्ड स्टोरेज में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां पहुंचीं

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लखनऊ-अयोध्या हाईवे के किनारे स्थित एक बड़े कोल्ड स्टोरेज में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 8 बजे लगी यह आग इतनी भयावह थी कि घटनास्थल से लगभग 4 किलोमीटर दूर कमता इलाके से ही काले धुएं का गुबार साफ दिखाई दे रहा था। स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी जानकारी इमरजेंसी नंबर पर दी, जिसके बाद प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें हरकत में आईं।

लखनऊ के चिनहट में 20 साल पुराने कोल्ड स्टोरेज में लगी आग

हादसे की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां और ऊंचाई से आग बुझाने के लिए 2 विशेष हाइड्रोलिक मशीनें तुरंत मौके पर भेजी गईं। पिछले 2 घंटे से राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

लखनऊ के चिनहट में 20 साल पुराने कोल्ड स्टोरेज में लगी आग

करोड़ों के सामान के नुकसान की आशंका

बताया जा रहा है कि यह हादसा करीब 20 वर्ष पुराने हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में हुआ है, जहां भारी मात्रा में हल्दी, सूखी मिर्च और किराना (ग्रोसरी) का अन्य व्यावसायिक सामान भंडारित करके रखा जाता था। हादसे की खबर मिलते ही कोल्ड स्टोरेज के मालिक राहुल गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या किसी जनहानि की कोई सूचना सामने नहीं आई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर स्थिति की निगरानी कर रही है।

Also Read: होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के 10 ठिकानों को बनाया निशाना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.