मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से डुमरियागंज के विकास को लेकर पूर्व विधायक की शिष्टाचार भेंट
Siddharthnagar News: राजधानी लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ से डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री से जनपद सिद्धार्थनगर एवं डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, आगामी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
विधायक ने क्षेत्र के विकास तथा हिन्दुत्व से जुड़े प्रयासों और आगामी योजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को साझा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
रिपोर्ट- जाकिर खान

