मिशन सेफ फ्यूचर 2.0: 105 स्कूली वाहन चालकों का हुआ नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर में परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर स्कूली वाहनों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “मिशन सेफ फ्यूचर 2.0” अभियान के तहत गुरुवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0: 105 स्कूली वाहन चालकों का हुआ नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर में नेत्र सर्जन डॉ. अम्बिका राय, डॉ. हरिशचन्द्र एवं उनकी टीम ने 105 स्कूली वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया। परीक्षण के बाद चालकों को स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड जारी किए गए तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य स्कूली वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य एवं दृष्टि की जांच कराते हुए विद्यार्थियों की यात्रा को और अधिक सुरक्षित बनाना है।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0: 105 स्कूली वाहन चालकों का हुआ नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण

इस दौरान सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), बस्ती फरीद्दीन, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), बस्ती सुरेश कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सिद्धार्थनगर संजय कुमार सिंह, यात्री कर अधिकारी मुजफ्फर हुसैन सिद्दीकी सहित परिवहन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से डुमरियागंज के विकास को लेकर पूर्व विधायक की शिष्टाचार भेंट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.