यूपी में चार IPS अफसरों के तबादले, विक्रांत वीर को लखनऊ कमिश्नरेट में मिली अहम जिम्मेदारी
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार देर रात शासन ने चार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अफसरों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल के तहत, लंबे समय से प्रतीक्षारत चल रहे आईपीएस अधिकारी विक्रांत वीर को लखनऊ कमिश्नरेट (Lucknow Commissionerate) में अहम जिम्मेदारी दी गई है।

राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट (Lucknow Commissionerate) में तैनात रहे आईपीएस आशीष श्रीवास्तव और इटावा में पीएसी की 28वीं वाहिनी के सेनानायक अनिल कुमार सिंह को सुरक्षा मुख्यालय भेजा गया है। वहीं, सीआईडी में तैनात रहे अनिरुद्ध सिंह को इटावा में 28वीं वाहिनी पीएसी का नया सेनानायक बनाया गया है।
Also Read: नीति आयोग ने दी जानकारी, आपराधिक प्रावधानों को कम करने पर फोकस

