बिहार में गौतम अदाणी ने किया आई हॉस्पिटल का उद्घाटन, स्वास्थ्य और इंफ्रा पर 700 करोड़ के सहयोग का संकल्प

Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार के स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास को एक नई रफ्तार देने के लिए अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रविवार को सारण जिले के दरियापुर प्रखंड स्थित मस्तीचक का दौरा किया। इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान उन्होंने अदाणी अखंड ज्योति आई केयर हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन किया और राज्य के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए कई बड़े ऐलान किए। गौतम अदाणी ने आने वाले वर्षों में सेवा और मानवता के इन पावन कार्यों के लिए 700 करोड़ रुपए से अधिक के वित्तीय सहयोग का बड़ा संकल्प लिया है।

मस्तीचक की इस यात्रा को बेहद भावुक और आध्यात्मिक बताते हुए गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने गायत्री शक्तिपीठ में मिले आध्यात्मिक अनुभव और अखंड ज्योति फाउंडेशन के सेवा-भाव की जमकर सराहना की।

गौतम अदाणी ने लिखा, आज बिहार की पवित्र धरती मस्तीचक आकर मन गर्व, भावनाओं और आत्मीयता से भर गया। किसी व्यक्ति की आंखों की रोशनी लौटाना केवल इलाज नहीं होता… यह उसके जीवन में फिर से उम्मीद, आत्मविश्वास और सम्मान लौटाने का पुण्य काम है। गायत्री परिवार, अखंड ज्योति और आदरणीय मृत्युंजय जी जिस सेवा-भाव से समाज को नई दिशा दे रहे हैं, उसने मुझे भीतर तक प्रभावित किया है।

मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रेनिंग के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा

अदाणी फाउंडेशन और अखंड ज्योति अस्पताल मिलकर बिहार से शुरू हुई इस मुहिम को देशव्यापी बनाने के लिए दो बेहद महत्वपूर्ण विंग्स की शुरुआत करने जा रहे हैं।

एसीई (ACE – अदाणी नेत्र रोग केंद्र): इसके माध्यम से समाज के सबसे गरीब और जरूरतमंद तबके तक सुलभ, आधुनिक और बेहद किफायती नेत्र चिकित्सा पहुंचाई जाएगी।

एटीओएम (ATOM – नेत्र चिकित्सा के लिए अदाणी प्रशिक्षण केंद्र): इस आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर के जरिए नई पीढ़ी के नेत्र विशेषज्ञों (Ophthalmologists) के साथ-साथ ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए महिला स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित कर तैयार किया जाएगा।

Also Read: हावड़ा स्टेशन के पास फुटपाथ और सड़कों से अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.