‘प्रेग्नेंसी में देवी, बच्चा होने के बाद मोटी बुलाते हैं’, मदरहुड पर कियारा आडवाणी का बेबाक बयान

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने मां बनने के बाद महिलाओं को झेलनी पड़ने वाली सामाजिक सोच और दबाव पर खुलकर बात की है।

कियारा का कहना है कि मदरहुड को लेकर समाज का नजरिया हर पल बदलता रहता है—पहले बच्चे की मांग होती है और बच्चा होने के बाद मां की शक्ल-सूरत, वजन और काम पर लौटने के फैसलों पर सवाल उठने लगते हैं।

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कियारा ने कहा कि मां बनने का अनुभव उनकी जिंदगी का बड़ा बदलाव है। इससे उन्हें खुद को और दुनिया को समझने का एक नया नजरिया मिला है।

उन्होंने कहा, “मां बनने का एहसास शानदार है। अब जो भी निर्देशक मेरे साथ काम करेंगे, वे मेरा बेस्ट वर्जन देख पाएंगे।”

Kiara Advani

कियारा ने समाज के दोहरे मापदंडों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “प्रेग्नेंसी के दौरान लोग कहते हैं—आप देवी हैं, कितना ग्लो कर रही हैं। लेकिन जैसे ही बच्चा पैदा होता है, बातें बदल जाती हैं। फिर कहा जाता है—मोटी लग रही हो, शेप में आ जाओ, बैक टू ट्रैक हो जाओ।”

अभिनेत्री का मानना है कि असल परीक्षा और संघर्ष तो बच्चे के जन्म के बाद शुरू होता है। उस वक्त एक महिला को सबसे ज्यादा सहारे और समझ की जरूरत होती है—एक मां, बेटी और पत्नी के रूप में।

कियारा ने जोर देकर कहा कि मदरहुड सिर्फ बच्चे की परवरिश तक सीमित नहीं है, बल्कि मां को भावनात्मक और सामाजिक समर्थन देने का भी विषय है।

गौरतलब है कि कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 15 जुलाई 2025 को अपनी बेटी का स्वागत किया था।

मां बनने के कुछ ही महीनों में कियारा ने काम पर वापसी की और फिटनेस भी हासिल कर ली, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि हर महिला की जर्नी अलग होती है और उस पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए।

Also Read: Uncha Lamba Kad Forever: अक्षय-दिशा ने फैंस को दिया खास तोहफा, ‘उच्चा लंबा कद फॉरएवर’ हुआ रिलीज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.