Uncha Lamba Kad Forever: अक्षय-दिशा ने फैंस को दिया खास तोहफा, ‘उच्चा लंबा कद फॉरएवर’ हुआ रिलीज
Sandesh Wahak Digital Desk: साल 2007 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म Welcome न सिर्फ अपने दमदार कॉमिक सीन्स बल्कि अपने आइकॉनिक गानों के लिए भी आज तक याद की जाती है।
फिल्म का मशहूर गाना ‘उच्चा लंबा कद’ आज भी दर्शकों की जुबान पर है, जिसमें Akshay Kumar और Katrina Kaif की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। अब इसी गाने का नया वर्जन ‘उच्चा लंबा कद फॉरएवर’ रिलीज कर दिया गया है।
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म Welcome to the Jungle के जरिए मेकर्स ने दर्शकों को पुरानी यादों से जोड़ने की कोशिश की है।
फिल्म के टाइटल ट्रैक के बाद अब इस रीमेक गाने का टीज़र सामने आया है, जिसे अक्षय कुमार और Disha Patani ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया है।
दिशा–अक्षय की नई जोड़ी
‘उच्चा लंबा कद फॉरएवर’ में अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी नजर आ रही हैं। गाने के बोल पुराने हिट ट्रैक से प्रेरित हैं, लेकिन म्यूजिक और प्रेजेंटेशन को नए जमाने के हिसाब से रीक्रिएट किया गया है।

ओरिजनल गाने को जहां आनंद राज आनंद ने कंपोज किया था, वहीं नए वर्जन को विक्रम मॉन्ट्रोस ने नए अंदाज में पेश किया है। गीत के मूल बोल समीर के हैं, जिनमें मेघा बाली ने नया टच जोड़ा है। गाने को आवाज आनंद राज आनंद और रुबाई ने दी है।
कैटरीना को खास ट्रिब्यूट
नए गाने में कैटरीना कैफ की गैरमौजूदगी को लेकर फैंस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने एक खास सरप्राइज भी दिया है।
गाने के अंत में अक्षय कुमार ‘वी मिस यू कैटरीना’ कहते नजर आते हैं, जिसे दर्शक एक प्यारे ट्रिब्यूट के तौर पर देख रहे हैं।
गौरतलब है कि ‘वेल्कम टू द जंगल’ को साल 2007 की ‘वेल्कम’ की स्पिरिचुअल सीक्वल माना जा रहा है।
फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और दर्शकों को एक बार फिर कॉमेडी, म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज देने का दावा कर रही है।
Also Read: बड़े पर्दे पर लौटेगी मिर्जापुर की दुनिया, श्वेता त्रिपाठी ने दिया फिल्म पर बड़ा हिंट

