गोरखपुर सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी, बिहार से आया फोन, कहा- गोली मार दूंगा!

Sandesh Wahak Digital Desk: सिनेमा से लेकर राजनीति तक अपनी दमदार पहचान बना चुके गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने स्वयं को बिहार के आरा जिले के जवनिया गांव का निवासी अजय कुमार यादव बताया है।

धमकी का घटनाक्रम

आरोपी अजय कुमार यादव ने सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को फ़ोन किया। आरोपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए खुली धमकी दी कि रवि किशन यादवों पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए वह उन्हें गोली मार देगा। जब निजी सचिव शिवम द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि सांसद ने कभी किसी समुदाय के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है, तो आरोपी भड़क उठा और सांसद तथा सचिव दोनों को गालियां देने लगा।

आरोपी ने यहां तक कहा कि उसे सांसद की हर गतिविधि की जानकारी है, और जब वह चार दिन बाद बिहार आएँगे तो उन्हें जान से मार देगा। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान आरोपी अजय यादव ने भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने राम मंदिर की जगह अस्पताल बनाने की बात कही थी। आरोपी ने भगवान श्रीराम और राम मंदिर को लेकर भी आपत्तिजनक शब्द कहे।

पुलिस से शिकायत

घटना के बाद सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी और पवन दुबे ने गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाक़ात की। उन्होंने आरोपी के ख़िलाफ़ लिखित ज्ञापन सौंपा, जिसमें सांसद की सुरक्षा बढ़ाने और धमकी देने वाले युवक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है।

Also Read: श्रावस्ती में उत्साह से मना ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’, DM ने कहा- पटेल ने 560 रियासतों को जोड़ा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.