Gorakhpur News: अवैध हथियारों की खेप के साथ 3 गिरफ्तार, STF ने अंतरराज्यीय नेटवर्क किया बेनकाब

Gorakhpur News: स्पेशल टास्क फोर्स (STF), उत्तर प्रदेश को अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय अवैध हथियार तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।

STF की फील्ड यूनिट गोरखपुर ने 27/28 जून 2026 की रात कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गोरखपुर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सचिन शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा, निवासी—सिवान (बिहार)
  2. सौरभ शुक्ला उर्फ नितेश, निवासी—चौरी-चौरा, गोरखपुर
  3. मंजीत कुमार सिंह पुत्र बृजकिशोर सिंह, निवासी—सिवान (बिहार)

बरामदगी

  • 01 पिस्टल (.32 बोर) व 01 मैगजीन
  • 02 तमंचे (12 बोर)
  • 10 जिंदा कारतूस (.32 बोर)
  • 04 जिंदा कारतूस (12 बोर)
  • 01 बुलेट मोटरसाइकिल
  • 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
  • आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, एटीएम कार्ड
  • ₹2800 नकद

कार्रवाई का विवरण

STF को सूचना मिली थी कि सिवान (बिहार) से अवैध हथियार व कारतूस खरीदकर गोरखपुर व आसपास के जिलों में तस्करी की जा रही है।

इसी सूचना पर STF फील्ड यूनिट ने कोनी तिराहा, माड़ापार थाना क्षेत्र में तड़के करीब 1:40 बजे दबिश देकर तीनों आरोपियों को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बिहार के सिवान और गोपालगंज से हथियार खरीदकर लाभ कमाने के उद्देश्य से सप्लाई करते थे।

जांच में यह भी सामने आया कि जिन सप्लायरों से हथियार लिए गए थे, वे पहले से ही बिहार में आर्म्स एक्ट के मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।

कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना एम्स, गोरखपुर में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

STF ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Also Read: ‘बंधक बनाया… जबरन कलमा पढ़वाया और गर्म चिमटे से दागा’, Kanpur की नाबालिग का आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.