Gorakhpur News: बच्चों से भरी बस पलटी, दो घायल, जांच में जुटा प्रशासन

Gorakhpur News: सोमवार सुबह गोला-उरुवा मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया। चंदौली गांव के पास आरएसपी एकेडमी की बच्चों से भरी बस पलट गई। हादसे में 11 बच्चों में से दो को गंभीर चोटें आईं। घायलों को आनन-फानन में दूसरे स्कूल की बस से अस्पताल पहुँचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी तभी स्टीयरिंग जाम हो गया और बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। घायल बच्चों की पहचान चंदौली गांव के ओम कुमार और बेदौली गांव की आंशी के रूप में हुई है। दोनों को गोला कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चालकों के लाइसेंस की जांच कराई जाएगी

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी दरवेश सिंह ने बताया कि बस चालक को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आशंका है कि हादसे के समय चालक नशे में था। उन्होंने कहा कि आरटीओ को पत्र लिखकर पूरे सर्किल के स्कूल बसों की फिटनेस, बीमा और चालकों के लाइसेंस की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर हादसे के समय बस पूरी तरह बच्चों से भरी होती तो बड़ी त्रासदी हो सकती थी। फिलहाल बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

Also Read: महाराष्ट्र को मिला नया राज्यपाल, आचार्य देवव्रत ने ली शपथ

Get real time updates directly on you device, subscribe now.