राज कुशवाह की गिरफ्तारी का सदमा नहीं झेल पाईं दादी, रामलली का हार्ट अटैक से निधन

Sandesh Wahak Digital Desk: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी बनाए गए राज कुशवाह की दादी, रामलली देवी का मंगलवार रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कई दिनों से गहरे सदमे में थीं और पोते की गिरफ्तारी से बेहद दुखी थीं। फतेहपुर, उत्तर प्रदेश की रहने वाली रामलली अपने पोते को निर्दोष मानती थीं और बार-बार यही कहती थीं कि राज ऐसा कुछ नहीं कर सकता। उनकी अचानक बिगड़ी तबीयत और फिर दिल का दौरा पड़ने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

राज को बताया था बेगुनाह, सोनम पर लगाए थे आरोप

रामलली ने बीते दिनों राज के खिलाफ चल रहे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि उनका पोता इस साजिश का हिस्सा नहीं हो सकता और सारी चाल सोनम की है। उन्होंने साफ तौर पर सोनम रघुवंशी पर गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि वही इस हत्या की असली मास्टरमाइंड है। परिजनों ने बताया कि रामलली ने खाना-पीना भी छोड़ दिया था और अक्सर राज की चिंता में डूबी रहती थीं।

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम रघुवंशी से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए, जहां 23 मई को राजा की लाश वेई सॉडोंग वॉटरफॉल के पास मिली। शुरुआती जांच में दोनों के लापता होने की खबर आई थी, लेकिन बाद में मेघालय पुलिस ने हत्या की पुष्टि की। इस मामले में सोनम, राज कुशवाह, और तीन अन्य आरोपियों आकाश राजपूत, विशाल चौहान, और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया गया।

Also Read: एक ही चिता पर जोशी परिवार के पांच सदस्यों को दी गई अंतिम विदाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.