‘हनुमान अंश’ का तेलुगु में भी दिखेगा जलवा, 400 करोड़ पार करने के बाद रिलीज डेट का ऐलान

9 अक्टूबर को दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म, होम्बले फिल्म्स ने संभाली तेलुगु रिलीज की कमान

Bollywood News: नीब करौली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।

फिल्म दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। अब मेकर्स ने इसके तेलुगु वर्जन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।

फिल्म की तेलुगु रिलीज की जिम्मेदारी होम्बले फिल्म्स ने संभाली है। इससे पहले तेलुगु रिलीज को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी और फिल्म के 18 सितंबर को रिलीज होने की योजना थी। अब नई तारीख के साथ मेकर्स ने तस्वीर साफ कर दी है।

निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की यह फिल्म नीब करौली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित है। इसमें शोभिनव सत्य ने मुख्य भूमिका निभाई है।

Hanuman Ansh

फिल्म आस्था, आध्यात्मिक खोज और जीवन में बदलाव की कहानी पर केंद्रित है।

हिंदी में मिली जबरदस्त सफलता

‘हनुमान अंश’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही थी, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के बाद फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती गई।

रिपोर्टों के मुताबिक, फिल्म अब दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसी सफलता के बाद इसे तेलुगु दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी की गई है।

अब 9 अक्टूबर को तेलुगु रिलीज के बाद देखना होगा कि हिंदी दर्शकों के बीच सफलता हासिल करने वाली ‘हनुमान अंश’ को तेलुगु मार्केट में कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

Also Read: ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी ‘गोंधल’, मुंबई से दिल्ली तक होंगे स्पेशल शो

Get real time updates directly on you device, subscribe now.