Hanuman Ansh Vs Toxic: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज के बाद भी नहीं थमी ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार, 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Bollywood News: ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 29 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार अब भी बनी हुई है।
खास बात यह है कि पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल स्टारर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज के बावजूद ‘हनुमान अंश’ के कलेक्शन पर खास असर नहीं पड़ा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने 29वें दिन करीब 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को 5,055 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 47 फीसदी रही।
इसके साथ ही फिल्म का नेट कलेक्शन 82.88 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 97.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा पार कर सकती है।
पिछले कुछ दिनों में भी शानदार कमाई
‘हनुमान अंश’ ने 28वें दिन करीब 11 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इससे एक दिन पहले यानी 27वें दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 26वें दिन इसका कलेक्शन 8 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा था।
फिल्म की लगातार कमाई को उसके मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का नतीजा माना जा रहा है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत के मुकाबले काफी ज्यादा कारोबार कर लिया है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ भी नहीं रोक पाई रफ्तार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के पहले दिन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। इसके बावजूद ‘हनुमान अंश’ की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली।
फिल्म अब अपने पांचवें सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है और दर्शकों का समर्थन लगातार मिल रहा है।
‘टॉक्सिक’ की कमाई जारी, बजट तक पहुंचना चुनौती
वहीं, यश की ‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार ‘हनुमान अंश’ की तुलना में कमजोर नजर आ रही है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने बीते दिन करीब 1.75 करोड़ रुपये कमाए।
इसका नेट कलेक्शन 241.05 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन करीब 287 करोड़ रुपये बताया गया है।
फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन करीब 43.25 करोड़ रुपये है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 331 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
अब फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने बजट के मुकाबले मुनाफे की स्थिति में पहुंचना है।
Also Read: 25 शोज तक सिमट गई थी ‘हनुमान अंश’, फिर बदली किस्मत, डायरेक्टर ने बताई पूरी कहानी

