Hardoi News : जाने क्यों, अपनी ही पार्टी के नेताओं पर बरसे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई से भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी राजनीति को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सार्वजनिक मंच से अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं पर तीखा हमला बोला। सोशल मीडिया पर सक्रिय नेताओं को निशाने पर लेते हुए उन्होंने खुलकर चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली।

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि हरदोई में भाजपा के भीतर ऐसे कई “फेसबुकिया नेता” पैदा हो गए हैं, जो लगातार बयानबाजी और सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते रहते हैं। उन्होंने तल्ख अंदाज में कहा कि अगर किसी में हिम्मत है तो सामने आकर चुनाव लड़कर दिखाए।

मंत्री के इस बयान के बाद हरदोई भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में इस बयान को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.