Health Care: 90% महिलाओं में हो सकती हैं ये घातक बीमारियां, इन प्राकृतिक उपाय अपनाकर करें बचाव !
Health Care: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत की अनदेखी कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे रही है। खासकर महिलाओं में विटामिन और मिनरल्स की कमी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश की 90% महिलाएं विटामिन डी की कमी से जूझ रही हैं, जबकि 70% महिलाओं में कैल्शियम की भारी कमी पाई गई है। इसके अलावा, 80% भारतीयों में विटामिन डी की कमी और 74% में विटामिन बी12 की कमी देखी गई है। योगगुरु स्वामी रामदेव के अनुसार, इन जरूरी पोषक तत्वों की कमी को प्राकृतिक उपायों से दूर किया जा सकता है।
विटामिन डी की कमी: गंभीर स्वास्थ्य खतरा

विटामिन डी की कमी से हड्डियों में दर्द, कैंसर का खतरा, तेजी से वजन घटने और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, विटामिन बी12 की कमी से रेड ब्लड सेल्स कम होने लगते हैं, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति घटती है और बैकपेन, चिड़चिड़ापन, अनियमित हार्टबीट जैसी दिक्कतें होती हैं।
स्वामी रामदेव के प्राकृतिक उपाय

योग और प्राणायाम से इन समस्याओं से बचाव संभव है। स्वामी रामदेव के अनुसार, सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे योगासन और प्राणायाम शरीर में पोषण संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही, आयुर्वेदिक खानपान को अपनाकर विटामिन्स और मिनरल्स की कमी को दूर किया जा सकता है।
शाकाहारियों के लिए विटामिन डी और बी12 के स्रोत
– विटामिन डी: सुबह 10-15 मिनट धूप में बैठें, दूध, दही और मशरूम का सेवन करें।
– विटामिन बी12: छाछ, पनीर, अंकुरित अनाज और सोयाबीन को डाइट में शामिल करें।
– आयरन: गुड़, चुकंदर, हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं।
– कैल्शियम: दूध, दही, तिल और मूंगफली से कैल्शियम प्राप्त करें।
Also Read: Health Care: खान-पान में लापरवाही पड़ सकती है भारी, हाई यूरिक एसिड और किडनी स्टोन से ऐसे करें बचाव !

