यूपी में फिर लौटेगी झमाझम बारिश: 38 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। आज, 22 अगस्त से राज्य में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले पाँच दिनों, यानी 26 अगस्त तक, राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून के उत्तर दिशा में बढ़ने से इसकी सक्रियता बढ़ेगी, जिससे अगले पाँच दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है। आज, शुक्रवार को गोरखपुर से वाराणसी तक के 38 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

26 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

आज से 26 अगस्त तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान, कुछ जगहों पर बिजली गिरने (वज्रपात) की भी चेतावनी जारी की गई है। 24 और 25 अगस्त को दोनों ही संभागों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश जारी रहेगी।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

आज जिन जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, सोनभद्र, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, झांसी, जालौन, ललितपुर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, आगरा, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर शामिल हैं।

इसके अलावा, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, उन्नाव, कन्नौज, एटा, मैनपुरी और कासगंज जैसे जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

 

Also Read: ‘इस बार PDA सरकार हमारी’, अखिलेश यादव बोले- बीजेपी ने पीडीए समाज के वोटरों का हक छीना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.