Hormuz में फिर हाई टेंशन! इंडियन टैंकर को ईरान ने रोका, कल भी भारतीय जहाज पर हुआ था अटैक

US Iran Conflict: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ईरान ने ओमान कॉरिडोर से गुजर रहे एक भारतीय तेल टैंकर को आगे बढ़ने से रोककर वापस लौटा दिया। इससे एक दिन पहले ही कतर से भारत आ रहे एलएनजी जहाज पर ड्रोन हमला हुआ था। वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव ने पूरे खाड़ी क्षेत्र की चिंता और बढ़ा दी है।

ईरानी समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक, भारतीय टैंकर ओमान कॉरिडोर के जरिए होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ईरानी सेना ने उसे रोककर वापस लौटने के निर्देश दिए।

क्या हुआ Hormuz में?

  • ईरान ने ओमान कॉरिडोर से गुजर रहे भारतीय तेल टैंकर को वापस भेजा।
  • IRGC ने रेडियो संदेश के जरिए जहाजों को ईरान के तय कॉरिडोर का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।
  • फार्स के मुताबिक, बुधवार को होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों ने ईरान के निर्धारित मार्ग का ही इस्तेमाल किया।

एक दिन पहले भारत आ रहे जहाज पर हमला

मंगलवार को कतर से गुजरात के लिए LNG लेकर आ रहे एक जहाज पर Hormuz से गुजरते समय ड्रोन हमला हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के बाद जहाज के इंजन रूम में आग लग गई थी। जहाज पर कुल 29 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें चार भारतीय भी शामिल थे। राहत की बात यह रही कि सभी सुरक्षित हैं।

व्यापारिक जहाजों पर हमलों के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के 80 से अधिक सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। अमेरिकी सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड नेटवर्क, तटीय रडार, एंटी-शिप मिसाइल ठिकानों और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की कई तेज़ हमला करने वाली नौकाओं को निशाना बनाने का दावा किया।

अमेरिका का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और ईरान की हमले की क्षमता को कमजोर करना था।

ट्रंप के बयान से और बढ़ी तल्खी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम अब “खत्म” हो चुका है और ईरानी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। ट्रंप के इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Also Read: ईरान-अमेरिका तनाव फिर चरम पर, ट्रंप ने खत्म की डील, क्या बढ़ेगी तेल-गैस की किल्लत?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.