UP परिवहन निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों का बढ़ा मानदेय, योगी सरकार ने किया 5% इजाफा

UP Roadways: रक्षाबंधन से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (Uttar Pradesh Transport Corporation) के आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत दी है। सरकार ने जुलाई से उनके मानदेय में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इससे कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखाकार कम टैली ऑपरेटर और प्रोग्रामर के तौर पर काम कर रहे कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा।

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) ने बताया कि आउटसोर्स कार्मिकों के मानदेय में हर साल 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रावधान है। इसी के तहत जनवरी और जुलाई में पांच-पांच प्रतिशत की वृद्धि की जाती है।

किस कर्मचारी का कितना बढ़ा मानदेय?

इस बढ़ोतरी का लाभ परिवहन निगम (UP Transport Corporation) के कुल 310 आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा।

  • कंप्यूटर ऑपरेटर: 249 कर्मचारियों का मानदेय 20,655 से बढ़कर 21,420 रुपये।
  • लेखाकार कम टैली ऑपरेटर: 35 कर्मचारियों का मानदेय वरिष्ठता के आधार पर करीब 20 हजार से 26 हजार रुपये तक।
  • प्रोग्रामर: 26 कर्मचारियों का मानदेय करीब 42,000 से बढ़कर 43,313 रुपये।

मंत्री बोले- कर्मचारियों को मिलेगा आर्थिक संबल

दयाशंकर सिंह ने कहा कि UP Roadways की सेवाओं को सुचारु और आधुनिक बनाने में आउटसोर्स कर्मचारियों की अहम भूमिका है। मानदेय में नियमित बढ़ोतरी से उन्हें आर्थिक राहत मिलने के साथ काम के प्रति उत्साह और प्रतिबद्धता भी बढ़ेगी।

सरकार के मुताबिक, जुलाई से लागू यह बढ़ा हुआ मानदेय UP Roadways के कर्मचारियों को निर्धारित व्यवस्था के तहत दिया जाएगा।

Also Read: सीएम योगी ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 35 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि का दिया उपहार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.