छत्तीसगढ़ में भीषण ट्रेन हादसा: 9 यात्रियों की मौत, 13 घायल, मुआवजे का ऐलान

Sandesh Wahak Digital Desk: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोमवार शाम एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया। लालखदन के पास एक लोकल पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें शुरुआती जानकारी के अनुसार 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

घटना और रेस्क्यू

जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना शाम करीब 4 बजे हुई। पैसेंजर ट्रेन कोरबा से बिलासपुर की ओर आ रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

  • हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
  • क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश और बिलासपुर के मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल भी घटनास्थल पर पहुँचे और बचाव कार्य का जायजा लिया।

मुआवजे की घोषणा

रेलवे ने इस दर्दनाक हादसे में हताहत हुए लोगों के लिए सहायता राशि का ऐलान किया है।

  • मृतकों के परिजन: ₹10 लाख
  • घायल: ₹1 लाख

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस भीषण रेल हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए विभिन्न स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

स्थान हेल्पलाइन नंबर
चंपा जंक्शन 808595652
रायगढ़ 975248560
पेंड्रा रोड 8294730162
दुर्घटना स्थल 9752485499, 8602007202

 

Also Read: बलिया: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, कुछ माह पहले हुई थी शादी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.