हाउसफुल 5 का नया धमाकेदार गाना ‘The Phoogdi Dance’ रिलीज, नाना पाटेकर की मस्ती ने बांधा समा

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का एक और मजेदार गाना The Phoogdi Dance शनिवार को रिलीज कर दिया गया है। पहले से रिलीज हो चुके गाने ‘लाल परी’, ‘दिल-ए-नादान’ और ‘क़यामत’ के बाद यह ट्रैक फिल्म में मस्ती और एनर्जी का नया तड़का लेकर आया है।

जबरदस्त अंदाज़ में नाना पाटेकर की वापसी

इस गाने में वेटरन अभिनेता नाना पाटेकर एक बार फिर अपने खास अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म के अन्य कलाकारों को अपने खास कॉमिक स्टाइल में घुमाते हुए ‘फुगड़ी डांस’ करवाते हैं, जो दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान ले आता है। गाने को आवाज दी है Krattex ने, जबकि म्यूजिक दिया है तनीष्क बागची और Krattex ने मिलकर।

क्या है फुगड़ी डांस

फुगड़ी डांस एक पारंपरिक लोकनृत्य है, जिसे भारत के कई हिस्सों में खासकर महिलाएं समूह में घेरा बनाकर करती हैं और ताल में घूमती हैं। अब इस लोकनृत्य को फिल्म में मनोरंजक अंदाज में पेश किया गया है, और नाना पाटेकर की मस्ती ने इसे और भी मजेदार बना दिया है।

19 सितारों से सजी है फिल्म

हाउसफुल 5 एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ पुराने चहेते और कई नए चेहरे नजर आएंगे। कलाकारों की लंबी फेहरिस्त में शामिल हैं- रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान,चंकी पांडेय, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं तरुण मनसुखानी।

Also Read: पंकज त्रिपाठी बोले- मेरा आधार कार्ड माधव मिश्रा से लिंक है

Get real time updates directly on you device, subscribe now.