HPRCA Nurse Recruitment 2026: 312 असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
HPRCA Nurse Recruitment 2026: हेल्थकेयर सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रही महिला अभ्यर्थियों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने भर्ती का बड़ा मौका दिया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नियुक्तियां 5 वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
कौन कर सकता है आवेदन
आयोग के अनुसार, यह भर्ती मुख्य रूप से महिला अभ्यर्थियों के लिए है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 50% अंकों के साथ B.Sc. Nursing या GNM की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही हिमाचल प्रदेश नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल (HPNRC), शिमला में सक्रिय पंजीकरण अनिवार्य है।
अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश की बोनाफाइड निवासी होनी चाहिए। यदि बोनाफाइड नहीं हैं, तो 10वीं और 12वीं की पढ़ाई हिमाचल प्रदेश के संस्थान से की होनी चाहिए।
आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। SC, ST, OBC, PwBD सहित आरक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 800 रुपये (100 रुपये परीक्षा शुल्क और 700 रुपये प्रोसेसिंग फीस) रखा गया है। आवेदन में संशोधन करने पर 100 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। चयन 120 अंकों की CBT या OMR आधारित लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 25,000 रुपये प्रतिमाह का फिक्स्ड मानदेय मिलेगा।
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया
नोटिफिकेशन 23 जुलाई 2026 को जारी किया गया। आवेदन 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 29 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 4 दिनों के लिए करेक्शन विंडो भी उपलब्ध रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट पर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

